Type Here to Get Search Results !

चाँद धरती से कितना दूर है? | Chand Dharti se Kitna Dur Hai - Ok Google

 

चाँद धरती से कितना दूर है? | Chand Dharti se Kitna Dur Hai - Ok Google

Chand Dharti se Kitna Dur Hai Ok Google

Google Chand Dharti se Kitna Dur Hai | Ok Google Chand Dharti se Kitna Dur Hai | चाँद धरती से कितना दूर है ? | Hello Google Chand Dharti se Kitna Dur Hai.

Chand Dharti se Kitna Dur Hai: अंतरिक्ष वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं के अनुसार चंद्र्मा धरती से लगभग 384,403 किलोमीटर (238,857 मील) की दूरी पर मोजुद है।

चाँद धरती से कितना दूर है और वहां पहुँचने में कितना समय लग सकता है?

ब्रह्मांड को लेकर लोगों के मन में अजीब से सवाल सदैव आते रहते है। चाँद पर मानव गमन का इतिहास भी सालों पुराना हो चुका है, लेकिन चाँद के संबंध में जानकारी की इच्छा आज भी नयी है।

चाँद का धरती से दूरी का सटीक आकलन तो शायद ही संभव है लेकिन कई वैज्ञानिक शोधों व आविष्कारों से मिली जानकारी के आधार बनाकर यहां पेश करने की कोशिश की जा रही है। तो आइए जानते हैं कि आखिर चाँद और धरती के मध्य कितनी दूरी और इन आंकड़ों में निरंतर परिवर्तन क्यों होता है?

यहाँ पृथ्वी और चाँद के मध्य दूरी के औसत आंकड़ों की जानकारी दी गई है, क्योंकिइस संबंध में निश्चित आंकड़ों का पता लगाना नामुमकिन है।इसका मुख्य कारण यह है कि चाँद, पृथ्वी के चारों ओरपरिक्रमा करता है जिससे दिन एवं रात होते हैं।

Chand Dharti se Kitna Dur Hai
Chand Dharti se Kitna Dur Hai

चाँद गतिमान है, जिसकी वजह से इसकी दूरी पृथ्वी से कभी अधिक तो कभी कम होती रहती है 384,403 किलोमीटर अर्थात 238,857 मील की औसत दूरी को वैज्ञानिकों द्वारा अर्धांश (सेमि-मेजर एक्सिस) के नाम से चिह्नित किया गया है। 384,403 किलोमीटर (238,857 मील) की गणना करने के लिए वैज्ञानिकों द्वारा चन्द्रमा के परिक्रमण काल में पृथ्वी से उसकी निकटतम और अधिकतम दूरी के मध्य औसत आंकड़ों की गणना की गई।

जब चन्द्रमा, पृथ्वी के सबसे निकटतम अक्ष पर होता है तब इसकी चमक, पराकाष्ठा बिंदु की अपेक्षा लगभग 30 प्रतिशत अधिक होती है। चन्द्रमा और पृथ्वी की दूरी में थोड़े से परिवर्तन से भी पृथ्वी से चन्द्रमा की स्थिति और चमक से अत्यधिक परिवर्तन आ जाता है। पृथ्वी, सौरमंडल के 9 ग्रह में से एक है और चाँद,पृथ्वी का एक उपग्रह है। जिस प्रकार पृथ्वी, सूरज के चारों ओर परिक्रमा करती है उसी प्रकार चाँद भी पृथ्वी के चारों ओर निरंतर वेग से परिक्रमा करता रहता है।

कितना समय लगता है पृथ्वी से चाँद तक पहुंचने में?

पृथ्वी से चाँद की दूरी इस बात पर निर्भर करती है कि हम जिस विमान से यात्रा कर रहे हैं उसकी गति क्या है, चन्द्रमा पर पृथ्वी से भेजे गए विमानों में सबसे कम गति वाला विमान ESAस्मार्ट-1, चन्द्रमा पर 1 साल, 1 महीने और 2 सप्ताह के बाद पहुँचा था अब तक के सबसे तेज गति वाले विमान नासा न्यू होरिजन ने करीब 8 घंटे और 35 मिनटमें पृथ्वी से चन्द्रमा के मध्य की दूरी तय कर ली थी। यह पृथ्वी से चन्द्रमा के बीच की यात्रा को तय करने में लगा अब तक का सबसे कम समय है।

Chand Dharti se Kitna Dur Hai FAQ’s

Q.1  चांद आकार के हिसाब से सौर परिवार के उपग्रहों में किस नंबर पर है?

Ans: यह सौर परिवार का पांचवां सबसे बड़ा प्राकृतिक उपग्रह है। यह धरती का एकमात्र स्थायी प्राकृतिक उपग्रह है।

Q.2: घनत्व के मामले में उपग्रहों में किस नंबर पर है चंद्रमा?

Ans: जिन उपग्रहों का घनत्व पता है, उनमें दूसरा सबसे ज्यादा घनत्व चंद्रमा का है। पहले नंबर पर बृहस्पति ग्रह का उपग्रह आयो है।

Q.3: चांद और पृथ्वी के बीच की दूरी कितनी है?

Ans: चांद से पृथ्वी की दूरी करीब 384403 किलोमीटर यानी करीब 238857 मील है।

Q.4: पृथ्वी के अक्ष पर चांद कितने दिनों में एक चक्कर पूरा करता है?

Ans: चांद हर 27.3 दिन में पृथ्वी का एक चक्कर लगा लेता है।

Q.5:  चांद के सबसे ऊंचे पर्वत का नाम और ऊंचाई बताएं

Ans: चांद के सबसे ऊंचे पर्वत का नाम हाइजन है जिसकी ऊंचाई 4700 मीटर है।

Q.6: अब तक चांद पर कितने लोग गए हैं?

Ans: अब तक चांद पर 12 लोग गए हैं।

Q.7: सूरज और चांद पृथ्वी से एक ही आकार के क्यों दिखाई पड़ते हैं?

Ans: पृथ्वी से सूरज और चांद दोनों एक ही आकार के दिखते हैं। लेकिन सूरज के मुकाबले चांद 400 गुना छोटा है। दोनों के एक ही आकार के दिखने का कारण यह है कि सूरज पृथ्वी से काफी दूर है जबकि चांद नजदीक। सूरज के मुकाबले चांद पृथ्वी से 400 गुना करीब है।

Q.8: चांद पर तापमान कितना होता है?

Ans: चांद की सतह पर अलग-अलग जगहों या रात और दिन के बीच में तापमान में जमीन-आसमान का फर्क पाया जाता है। चांद के इक्वेटर के करीब रात में तापमान शून्य से नीचे 173 डिग्री सेल्सियस तक होता है और दिन के समय में 127 डिग्री सेल्सियस तक। चांद के ध्रुव के करीब कुछ गहरे क्रेटरों में तापमान हमेशा शून्य से नीचे 240 डिग्री सेल्सियस तक रहता है

Q.9: चांद का पहला नक्शा किसने बनाया?

Ans: दूरबीन से देखने पर चांद जैसा नजर आता है, उसका नक्शा बनाने वाले पहले इंसान का नाम थॉमस हैरियट है। वह ब्रिटिश खगोलविज्ञानी थे।

Q.10:  क्या चांद पर पानी है?

Ans: पृथ्वी की सतह पर बर्फ के रूप में पानी भी उपलब्ध है। यह पानी चांद की सतह के उस क्षेत्र में उपलब्ध है जो हमेशा छाये में रहता है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.